Categories: Health

किस विटामिन की कमी के कारण जोड़ों का दर्द होता है?

आजकल लोगों को जोड़ों के दर्द की काफी शिकायत रहती है। केवल बूढ़ों को ही नहीं बल्कि नौजवान युवाओं को भी जोड़ों का दर्द बना रहता है और यह जोड़ों का दर्द विटामिंस की कमी के कारण होता है। अक्सर लोग विटामिंस की कमी को नजर अंदाज करते हैं लेकिन यही विटामिन हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस विटामिन की कमी के कारण जोड़ों का दर्द होता है? साथ ही हम चर्चा करेंगे कि विटामिन की कमी को कैसे दूर किया जा सकता है? यदि आप भी जोड़ों के दर्द के बारे में विस्तार पूर्वक जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

जोड़ों का दर्द किसे कहते है? (What is Arthritis)

हमारे शरीर में कुल 208 हड्डियां होती है। जहां से हम अपने शरीर के किसी भी अंग को घुमा सकते हैं या मोड़ सकते हैं वहीं पर हड्डियों का जोड़ होता है। यदि इन हड्डियों के इन जोड़ों में दर्द होता है तो इससे ही जोड़ों का दर्द कहा जाता है। अक्सर लोग मानते हैं कि केवल घुटने के दर्द को ही जोड़ों का दर्द कहा जाता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है हमारे शरीर में जहां भी जोड़ होता है वहां पर दर्द हो सकता है। जोड़ो की बीमारियां भी 108 या 110 प्रकार की होती हैं। यदि किसी भी व्यक्ति को तीन से चार हफ्ते तक जोड़ों में लगातार दर्द रहता है तो उन्हें डॉक्टर से मिलने की आवश्यकता है।

जोड़ों का दर्द क्यों होता है? (Reason of Arthritis)

हमारे शरीर में जिस भी अंग में जोड़ होते हैं वहां पर हड्डियों के बीच में थोड़ा सा गैप होता है। इसी गैप के बीच में एक रबड़ जैसी लाइन होती है। जब वह रबड़ जैसी लाइन घिस जाती है या खराब हो जाती है तो जोड़ की दोनों हड्डियां एक दूसरे से सटने लगती हैं और घिसने लगती हैं जिसके कारण यदि हम अपने शरीर के जोड़ों के द्वारा कोई भी मूवमेंट करते हैं तो हमें उस अंग में दर्द होता है।

उदाहरण के लिए, यदि आपके घुटनों में दर्द है तो इसका अर्थ यह है कि घुटने में हड्डियों के बीच के गैप में जो रबड़ जैसी लाइन है वह घिस गई है और आप जब भी अपने घुटनों को मोड़ेगे या घुटनों पर बल लगाएंगे तो आपके घुटनों में दर्द होने लगेगा।

किस विटामिन की कमी के कारण जोड़ों का दर्द होता है? (Deficiency of which vitamin causes joint pain?)

जोड़ों का दर्द कई विटामिंस की कमी के कारण होता है। आइए जानते हैं कुछ विटामिंस के बारे में जिसकी कमी होने पर हमारे शरीर में दर्द बना रहता है।

1. विटामिन B12 की कमी के कारण (Vitamin B12 Deficiency)

विटामिन B12 की कमी के कारण शरीर के जोड़ों में दर्द हो सकता है। विटामिन B12 की कमी के कारण मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं साथ ही हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं और शरीर में थकान भी बना रहता है जिसके कारण जोड़ों में दर्द होने लगता है। इसलिए जिस भी व्यक्ति को जोड़ों में दर्द है उन्हें अपने शरीर में विटामिन B12 की कमी को पूरा करने की आवश्यकता है। विटामिन B12 की कमी के कारण ही शरीर के अन्य अंगों जैसे- एड़ी में दर्द, हाथ पैरों में दर्द, शरीर के मसल्स में भी दर्द भी बना रहता है।

2. विटामिन D की कमी के कारण (Vitamin D Deficiency)

शरीर में कैल्शियम को हड्डियों तक पहुंचाने का कार्य विटामिन डी करता है। यदि किसी भी व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की कमी रहती है तो उसकी हड्डियों तक कैल्शियम सही से नहीं पहुंच पाता इसके कारण जोड़ों में दर्द हो जाता है। विटामिन डी हमारे शरीर की मांसपेशियों, हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाती है। यदि शरीर में विटामिन डी की कमी होगी तो जोड़ों के दर्द के साथ-साथ शरीर में अन्य बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं।

3. कैल्शियम की कमी के कारण (Calcium Deficiency)

बढ़ती उम्र के साथ साथ अक्सर शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है इसलिए जरूरी है कि हम अपने डाइट में कुछ ऐसे पदार्थों को शामिल करें जिससे हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी ना हो। कैल्शियम की कमी के कारण ही सबसे ज्यादा जोड़ों में दर्द होता है साथ ही इसकी कमी के कारण मांस पेशियों में ऐठन तथा शरीर के अन्य हड्डियों में दर्द होता है। हड्डियों में दर्द का सबसे बड़ा कारण कैल्शियम की कमी है और इसकी कमी के कारण कभी-कभी उम्र से पहले ही हड्डियां कमजोर होने लगती हैं जिससे नौजवान युवक तथा बच्चों को भी जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है।

4. विटामिन बी कॉन्प्लेक्स की कमी के कारण (Vitamin B Complex Deficiency)

यदि किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन बी कॉन्प्लेक्स की कमी होती है उनके जोड़ों में दर्द बना रहता है। विटामिन बी कांप्लेक्स की कमी के कारण लोगों को अक्सर शाम के समय शरीर में अधिक दर्द होता है। विटामिन बी कॉन्प्लेक्स की कमी के कारण मुख्य रूप से पैरों में, कमर में तथा पीठ में दर्द बना रहता है।

विटामिंस की कमी को पूरा करने के उपाय (Remedies for Vitamins Deficiency)

यदि आपको ऊपर बताए गए किसी विटामिन की कमी के कारण जोड़ों में दर्द हो रहा है तो आपको जरूरत है कि आप अपने शरीर में उस विटामिन की कमी को पूरा करें। इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपके शरीर में विटामिंस की कमी को पूरा किया जा सकता है।

  • हमें अपने रोजाना के डाइट में दूध, दही इत्यादि डेयरी से संबंधित पदार्थों का उपयोग जरूर करना चाहिए क्योंकि डेयरी के सभी पदार्थों में लगभग सभी तरह के विटामिन पाए जाते हैं और इससे हमारे शरीर के विटामिंस की कमी को पूरा किया जा सकता है।
  • यदि आपके शरीर में किसी भी विटामिन की कमी है और आप मांसाहारी हैं तो आपको मांस, मछलियों का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि मांस, मछली, अंडा इत्यादि में भरपूर मात्रा में सभी प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं।
  • मशरूम तथा धूप की किरणें विटामिन डी की कमी को पूरा करने का एक अच्छा स्त्रोत है। यदि आप सही मात्रा में मशरूम खाएंगे तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होगी। साथ ही सुबह के समय धूप की किरणों में बैठने से भी विटामिन डी की कमी नहीं होती।
  • शरीर में कैल्शियम को पूरा करने का सबसे अच्छा स्रोत डेयरी प्रोडक्ट तथा हरी पत्तेदार सब्जियां है। डेरी प्रोडक्ट तथा Green Vegetables के सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। इसके साथ आप अपने डाइट में खसखस के बीज, तिल, बादाम इत्यादि को भी शामिल कर सकते हैं।

 

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि किस विटामिन की कमी से जोड़ों में दर्द होता है उम्मीद है कि आपको जोड़ों के दर्द से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी यदि आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में सोच सकते हैं।

Read Also :- 

 

Vishal singh

View Comments

Recent Posts

How to Lose Weight Without Extreme Dieting

How to Lose Weight Without Extreme Dieting Weight loss advice is everywhere. One person recommends…

3 weeks ago

Saket Gokhale Net Worth 2026, Age, Diet Plan, Belly Fat Workout & Fitness Journey

Saket Gokhale has become one of the recognizable names in India's online fitness space. Known…

3 weeks ago

Fibermaxxing Explained: 12 High-Fiber Foods for Better Gut Health

Fibermaxxing Explained: 12 High-Fiber Foods for Better Gut Health Fiber has become a major conversation…

3 weeks ago

15 High-Protein Foods to Build Muscle and Stay Full

15 High-Protein Foods to Build Muscle and Stay Full Want to build muscle, manage your…

3 weeks ago

How Much How Much Protein Do I Need Per Day? Protein Calculator for Weight Loss & Muscle Gain

How Much Protein Do I Need Per Day? Protein Calculator for Weight Loss & Muscle…

3 weeks ago

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: India Win Gold by 19 Runs

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: India Win Gold by 19 Runs India beat…

3 weeks ago

This website uses cookies.