FOOD

ककड़ी को इंग्लिश में क्या कहते हैं ? – Kakdi Ko English Mein Kya Kahate Hain

Kakdi Ko English Mein Kya Kahate Hain :- गर्मियों के मौसम में हम सभी ऐसी चीजों का सेवन करते है, जो हमारे शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित बनाये रखने में सहायक हो और इन्ही चीजों में आती ककड़ी।

हम सभी हर साल गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करते है, लेकिन दोस्तों क्या आपने कभी सोचा है, कि Kakdi Ko English Mein Kya Kahate Hain.

अगर नहीं, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि यहाँ आपको ककड़ी की अंग्रेजी तो बताई ही जाएगी इसके साथ – साथ आपको इस फल के बारे में ऐसी जानकारियाँ दी जाएगी, जो शायद आपने कही पढ़ी हो, तो चलिए आर्टिकल की शुरुआत करते है इस खास जानकारी से।


Kakdi Ko English Mein Kya Kahate Hain

ककड़ी को अंग्रेजी में cucumber कहा जाता है, इस फल के नाम अलग – अलग भाषाओं में कुछ इस प्रकार है। जैसे :-

  • संस्कृत में ‘ कर्कटी ’,
  • मारवाड़ी में ‘ वालम काकरी ‘
  • पंजाबी में ‘कमल ककड़ी’ आदि।

दोस्तों आपको बता दूं, ककड़ी कोई नई नहीं बल्कि काफी पुरानी फसल है इसके इतिहास को समझने के लिए आपको यह शीर्षक जरूर पढ़ना चाहिए।


ककड़ी का इतिहास

ऐसा माना जाता है कि ककड़ी आज से लगभग 10000 साल पहले हिमालय की ढलानों में पायी गयी थी, क्योंकि इन क्षेत्रों में काफी भीषण गर्मी पड़ती है इसलिए लोग प्यास बुझाने के लिए इसका सेवन करते थे और तभी से लोगों को इस फल के महत्व के बारे पता चला, भारत के पडोसी देश चीन ने ककड़ी का उपयोग 3 BC में किया। और इसकी प्रसिद्धि धीरे धीरे मिस्र, रोम, ग्रीस तक पहुंची। इतना ही नहीं चाणक्य (321 BC) द्वारा रचित अर्थशास्त्र में भी ककड़ी का उल्लेख किया गया है।

दोस्तों Kakdi Ki English बताने के बाद हमने आपको इसके इतिहास से जुडी कुछ रोचक बातें बताई, जो आपको पढ़कर काफी पसंद आयी होंगी पर क्या आपको पता है कि ककड़ी के खेती कब की जाती है नहीं, तो आगे की जानकारी में जानिए इसकी खेती से जुडी खास बातें।


किस मौसम में होती है – ककड़ी

ककड़ी एक जायद फसल है और इसकी खेती के लिए गर्म और शुष्क जलवायु होना सबसे ज्यादा जरुरी है।

ककड़ी के लिए दोमट मिटटी और पानी दोनों ही बहुत आवश्यक घटक माने जाते है, और यह दोनों घटक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पाए जाते है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे ज्यादा ककड़ी उपज करने वाला प्रदेश है।

सिर्फ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड ही नहीं बल्कि भारत के अन्य प्रदेशो में भी इस फसल के खेती काफी बड़े स्तर पर की जाती है इसलिए भारत को दुनिया में सबसे ज्यादा ककड़ी निर्यात करने वाला देश माना गया है।

गर्मी में हम सभी ककड़ी का सेवन प्यास बुझाने के लिए करते है, लेकिन क्या आपने Kakdi Khane Ke Fayda के बारे में विचार किया नही, तो आइये जानते है स्वास्थ्य के लिए ककड़ी कितनी लाभदायक है।


ककड़ी के फायदे

ऊपर हमने Kakdi Ko English Mein Kya Kahate Hain के बारे में जाना , अब हम के बारे में जानते है। शरीर के लिए ककड़ी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है तो आइये जानते है शरीर को इस फल के सेवन से क्या क्या फायदे मिलते है :-

वजन कम करने मेंककड़ी का उपयोग वजन कम करने के लिये सबसे ज्यादा बेहतर समझा जाता है, इस फल में फायबर की मात्रा काफी होती है इसलिए ककड़ी खाने से आपका पेट भी भर जायेगा और आपको शरीर पर फैट चढ़ने की दिक्कत भी न होगी।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें ककड़ी में स्टीरॉल नाम का एक तत्व पाया जाता है जो आपके बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को काफी तेजी से कम करता है।

ब्लड प्रेशर को सामान्य करें बढ़ती हुई उम्र में अधिकतर लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है और अगर आप दिन में एक बार ककड़ी का सेवन करते है तो यह आपके रक्चाप को सामान्य रखने में काफी मदद करता है।

त्वचा को रखे हेल्थी – इस दौड़ भाग की जिंदगी में हम सभी हेल्थी डाइट लेना भूल जाते है और इसका सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है, अगर आप अपने चेहरे पर निखार लाना चाहता है तो खाने में ककड़ी का सेवन जरूर करें।

किडनी रोग के लिए फायदेमंदयदि आपकी किडनी में किसी प्रकार का इंफेक्शन है तो आज से ही ककड़ी का प्रयोग करे, इसके सेवन से आपको बहुत जल्द आराम मिलेगा।

हड्डियों को मजबूत बनायें ककड़ी में विटामिन डी काफी मात्रा में पायी जाती है और यह आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी सहायक है।


ककड़ी को खाने में इस तरह करे प्रयोग

1. सलाद के रूप मेंआप ककड़ी का उपयोग सलाद के रूप में कर सकते है, इसके लिए आपको इन चीजों की आवश्यकता होगी।

सामग्री                    मात्रा

ककड़ी                   2 पीस

टमाटर                    1

प्याज                       1

( बारीक कटा हुआ )

नमक                1 चुटकी

हरा धनिया        इच्छानुसार

विधि :

  • सबसे पहले आप सभी चीजों को अच्छी तरह धुले।
  • इसके बाद एक बर्तन में ककड़ी टमाटर को बारीक टुकड़ो में काट ले।
  • इसमें आप बारीक कटी प्याज, हरी धनिया मिलायें।
  • आप इस 1 चुटकी नमक छिड़क कर अच्छी तरह मिलाये |
  • अब आपका यह हेल्थी सलाद तैयार है, आप इसका सेवन कर सकते है।

2. सैंडविच के रूप में :-

अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में सैंडविच का प्रयोग करते है इसे खाने से आपको एक अच्छी कैलोरी की मात्रा मिल जाती है और आप दिन भर चुस्त दुरस्त महसूस करते है।

इसलिए हम आपको एक ऐसा सैंडविच बनाना सिखाएंगे जो आपको सेहत का काफी ध्यान रखेगा। तो आइये जानते है इस सैंडविच को बनाने के लिए क्या क्या सामग्री की आवश्यकता पड़ती है।

सामग्री                    मात्रा

ककड़ी                    2 पीस

टमाटर                    2 पीस

हरीधनिया चटनी      1 चम्मच

पनीर                    1 टुकड़ा

ब्रेड                       2 पीस

काला नमक         1 चुटकी

विधि :

  • सबसे पहले आप ब्रेड के एक टुकड़े पर हरी धनियां की चटकी का लेप लगाएं।
  • इसके ऊपर आप ककड़ी, टमाटर और पनीर के कटे हुए टुकड़ो को रखे।
  • अंत में आप ब्रेड के दूसरे हिस्से को सबसे ऊपर रख कर आप इसका सेवन कर सकते है।

निष्कर्ष :-

आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Kakdi Ko English mein kya kahate hain इसका सही जवाब आपको मिल गया होगा, इसके अलावा आपने यहाँ ककड़ी से सम्बंधित बहुत सी जानकारियों के बारे में पढ़ा होगा, यह जानकारी आपके जरूर काम आयी होगी।

हमारा प्रयास रहेगा की हम आगे भी आपको ऐसी ही जानकारियां उपलब्ध कराते रहेगें।


FAQ’S:

प्रश्न 1ककड़ी में कौनकौन से तत्व पाएं जाते है ?

उत्तर - इसमें विटामिन A, C, D, K, पोटेशियम, फायबर आदि पोषक तत्व शामिल है, इस 
सभी तत्व हमारे शरीर को काफी बीमारियों से बचाते है।

प्रश्न 2ककड़ी के खेती किस महीने में की जाती है ?

उत्तर - ककड़ी के बीज अक्टूबर महीने में बोये जाते है, लेकिन जिन स्थानों पर सर्दी अधिक पड़ती 
हो वहां इसे फरवरी या मार्च के शुरूआती दिनों में बीज बोना चाहिए। इसकी फसल 4 -5 महीनो में 
बड़े आराम से तैयार हो जाती है।

प्रश्न 3काकड़ी को और किन किन नामों से जाना जाता है ?

उत्तर - इस फल को अंग्रेजी में Cucumber, संस्कृत में कर्कटी , मारवाणी भाषा में वालम काकरी 
तथा पंजाबी भाषा में कमल ककड़ी के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 4यह फल शरीर के लिए किस प्रकार से लाभदायक है ?

उत्तर - ककड़ी हमारे शरीर के लिए काफी लाभ दायक है, यह हमारे शरीर के बढे हुए वजन को 
कंट्रोल करता है, इसके अलावा रक्तचाप को सामान्य करने और ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में सहायक है।

प्रश्न 5ककड़ी को वैज्ञानिक भाषा में क्या कहा जाता है ?

उत्तर - ककड़ी को वैज्ञानिक भाषा में Cucumis melo varaity utillissimus कहा जाता है।

प्रश्न 6चाणक्य की किस किताब में ककड़ी का वर्णन है ?

उत्तर - चाणक्य दवारा रचित अर्थशास्त्र में ककड़ी का वर्णन है।

Read Also :-

Vishal singh

Recent Posts

What Are Peptides? Benefits, Uses, Types & Safety

What Are Peptides? Benefits, Uses, Types & Safety Peptides — the buzzword in health, fitness,…

6 hours ago

What Causes Knee Pain in Females? Common Causes & FAQs

What Causes Knee Pain in Females? Knee pain is common in females and can happen…

3 days ago

How to Get Fair and Glowing Skin at Home in 7 Days?

How to Get Fair and Glowing Skin at Home in 7 Days We all want…

3 days ago

डाबर हनीटस सिरप खुराक, उपयोग, फायदे, दुष्प्रभाव और सावधानियां

Dabur honitus cough syrup uses in hindi नमस्कार दोस्तों, जब भी हम खांसी जैसी परिस्थितियों…

4 days ago

Vitamin d की कमी से होने वाला रोग होता है?

vitamin d ki kami se kaun se rog hote hain | vitamin d ki kami…

4 days ago

योग का पितामह किसे माना जाता है?

Yoga ke pravartak aacharya kise mana gaya hai दोस्तों, योग एक ऐसा कार्य है जिसे…

5 days ago

This website uses cookies.