Santulit Aahar Kise Kahate Hain :- आज के समय में स्वस्थ और तंदुरुस्त रहना कौन नहीं चाहता। हर कोई सेहतमंद बना रहना चाहता है, परंतु न चाहते हुए भी हमे कई तरह की बीमारियां हो जाती है।
इसका एक मुख्य कारण हमारा असंतुलित आहार भी है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें अपने आहार को संतुलित बनाना होगा। एक संतुलित आहार ही हमें स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाएँ रख सकता है।
आज के आर्टिकल में जानेंगे, कि Santulit Aahar Kise Kahate Hain, इसमें किस तरह के तत्व मौजूद होते है ? साथ ही संतुलित आहार से जुड़े महत्व को भी जानेंगे, तो चलिए शुरू करते है।
क्या है संतुलित आहार ? | Santulit Aahar Kise Kahate Hain
संतुलित आहार ( Balance Diet ) वैसे आहार को कहा जाता है, जिस आहार में शरीर के उपयोग की सारे पोशाक तत्व उपलब्ध हो।
ये पोषक तत्व हमे थोड़े मात्रा में ही आवश्यक होते है, परंतु इनका उपयोग हमारे शरीर में बहुत अधिक होता हैं। इनके उपयोग से हम अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रख सकते हैं।
यह हमे रोगों से लड़ने में भी मदद करता है। आज के समय में लोग जानकारी के अभाव में और लापरवाही की वजह से अपने आहार को संतुलित आहार में नही बदल पा रहे हैं।
एक संतुलित आहार, मुख्यतः सात तत्व – विटामिन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, Fat ( वसा ), फाइबर और पानी का मिश्रण होता हैं।
इन सभी पोषक तत्वों को मिला कर ही हम अपने आहार को संतुलित आहार बना सकते है। संतुलित आहार न सिर्फ हमे स्वस्थ रखता है, बल्कि हमे लंबी उम्र भी प्रदान करता है।
क्यों जरूरी है संतुलित आहार ?
- संतुलित आहार हमे हमारी जरूरत के हर पोषक तत्व उपलब्ध कराता है। ये पोषक तत्व हमे हमारे शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद करते है। यह हमारे आयु को भी बढ़ा देता है।
- सिर्फ संतुलित आहार के सेवन मात्र से ही हम कई तरह के बीमारियों से बच सकते हैं। इसके साथ ही संतुलित आहार हमे रोगों से भी लड़ने में मदद करता है।
- आज के समय में लोगो का खान पान बिगड़ता जा रहा है। लोग अपने खान पान में फास्ट फूड का सेवन अधिक कर रहे हैं, जिस वजह से कई तरह की बीमारियां हो रही है। संतुलित आहार का उपयोग इसलिए भी आवश्यक है। यह हमारे शरीर को इन सभी बीमारियों से बचाता है।
संतुलित आहार में क्या क्या शामिल करे ? | Santulit Aahar Kise Kahate Hain
जैसा कि हमने पहले हो आपको बताया है, कि संतुलित आहार ( Balance Diet ) वैसे आहार को कहा जाता है, जिस आहार में शरीर के उपयोग की सारे पोशाक तत्व उपलब्ध हो। मुख्यतः सात तरह के पोषक तत्व होते है। इनके नाम और इनके बारे में हम विस्तार से आपको बताते है।
1. विटामिन
विटामिन हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह रसायनों का समूह होता है।
विटामिन कई तरह के होते हैं और हर विटामिन का अपना उपयोग होता है, जैसे विटामिन ए, बी, सी, डी और के।
हर विटामिन का अपना महत्व है। जैसे विटामिन A हमारी आँखों को स्वस्थ रखता है और विटामिन डी हमारी हड्डियों को। हरी सब्जियों एवं फलो के सेवन से हम विटामिन को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। जैसे :- गाजर, लौकी, भिंडी और सेव।
2. कैल्शियम
यह हमारे हड्डियों और दाँतों के लिए बहुत आवश्यक है। इसके सेवन से हमारे शरीर की सभी हड्डियाँ एवं दाँत स्वस्थ रखते हैं।
हरी सब्ज़ियाँ एवं फलो के सेवन से हम कैल्शियम को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। दूध का सेवन कैल्शियम पाने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है।
3. कार्बोहाइड्रेट
कार्बोहाइड्रेट का सेवन हमें दैनिक रूप में करना चाहिए। यह हमें रोज़मर्रा के कार्य के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
इसे हमें हर रोज के भोजन में शामिल करना चाहिए, क्योंकि हमें रोज ही ऊर्जा की आवश्यकता होती है। रोटी, ब्रैड और दलिया के सेवन से कार्बोहाइड्रेट को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
5. प्रोटीन
ऊपर हमने Santulit Aahar Kise Kahate Hain के बारे में जाना, अब हम Protein के बारे में जानते है।
प्रोटीन एक मुख्य पोषक तत्व हैं। यह हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। इसका काम हमारे शरीर के अंगो को तंदुरुस्त रखना होता है, यह हमे बढ़ने में भी मदद करता हैं।
यह हमारे शरीर के अंग, बाल और त्वचा को ठीक बनाए रखता है। इसके साथ ही प्रोटीन कई तरह के एंजाइम ( उत्प्रेरक ) बनाने में भी मदद करता है।
प्रोटीन को अपने आहार में शामिल करने के लिए हम दूध, दही, अंडे को अपने भोजन में समिलित कर सकते हैं।
6. फैट ( वसा )
यह कार्बन, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन का मिश्रण होता है। इसका मुख्य काम शरीर को ऊर्जा प्रदान करना होता है। यह शरीर में संचित ऊर्जा के रूप में जमा रहता है, यह हमे ठंड से भी बचाता हैं।
हमे वसा का सेवन थोड़ा ही करना चाहिए, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से हमारा शरीर बहुत अधिक फैल जाता है और हम मोटे दिखने लगते हैं। तेल, माखन और घी इस तरह के चीजों को अपने आहार में शामिल करने से हम फैट को अपने आहार का हिस्सा बना सकते है।
7. फाइबर
फाइबर को सम्मिलित किए बिना संतुलित आहार नहीं बन सकता। रफेज भी एक तरह का फाइबर होता है, यह कई सब्जियों और फलो में पाया जाता है।
हालांकि यह एक भोजन का प्रकार नहीं है और यह शरीर में पचता भी नहीं हैं। लेकिन हमें इसे अपने खाने में सम्मिलित करना चाहिए, क्योंकि इससे हमारा शरीर साफ रहता है।
यह हमारे शरीर की अंदरुनी सफाई करता है। फाइबर का सबसे अच्छा सोर्स कच्चे फल और सब्ज़ियाँ होती है। जैसे बीटरूट, खीरा और गाजर।
8. पानी
हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण कुछ है तो वह है जल। हमारे शरीर में जल 50 से 80 प्रतिशत तक होता हैं। हमारे पूरे शरीर का तकरीबन 70 प्रतिशत जल हो होता हैं।
हमारे शरीर को सबसे ज्यादा जल की उपयोगिता होती है। जल हमारे शरीर को सुचारु बनाए रखता है। इसके साथ ही यह हमारे शरीर का तापमान भी बनाएँ रखने में मदद करता है।
ऊपर हमने Santulit Aahar Kise Kahate Hain के बारे में जाना। दोस्तों, हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। परंतु मुख्य सात ही है, जिसे हमने आपको ऊपर बताया है।
अगर हम ऊपर बताए हुए सभी पोषक तत्वों को अपने भोजन में शामिल कर लेंगे, तो हमारा भोजन अपने आप ही संतुलित आहार बन जाएगा, और संतुलित आहार के सेवन से हम अपने आप को स्वस्थ और सेहतमंद बना सकते हैं।
आप चाहे तो अपने स्वास्थ्य और अपनी इच्छा के अनुसार किसी डाइटीशियन की भी मदद ले सकते है।
For More Info Watch This :
निष्कर्ष :
उम्मीद है, आपको हमारा Santulit Aahar Kise Kahate Hain, लेख पसंद आया होगा। ऐसे ही बेहतरीन और जानकारी भरे लेख पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहे। किसी भी सवाल या सुझाव के लिए Comment ज़रूर करे।
Also Read :-
- Rambutan fruit benefits in tamil
- उत्सर्जन तंत्र | Excretory System In Hindi
- माइटोकॉण्ड्रिया की खोज किसने की ? | Mitochondria Ki Khoj Kisne Ki
- करेले को इंग्लिश में क्या कहते हैं? (karela ko english mein kya kahate hain)
- Key Signs of Gastroenteritis | गैस्ट्रोएंटेराइटिस क्या है?
- हड्डी के डॉक्टर को इंग्लिश में क्या कहते है ? – Haddi Ka Doctor In English